पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाशिवपुराण कथा श्रवण से मिलती है मुक्ति : मधुर

महाशिवपुराण कथा श्रवण से मिलती है मुक्ति : मधुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद|श्री सत्यसनातन धर्म सभा द्वारा श्री बैकुंठपुरी हनुमान मंदिर में चल रही संगीतमयी महाशिवपुराण कथा में गुरुवार को कथावाचक प. रविंद्र मधुर ने कहा कि महाशिवपुराण कथा के श्रवण से मानव की मुक्ति का मार्ग सरल होता है। उन्होंने कहा कि शिवपुराण में भगवान शिव की लीलाओं के वर्णन के साथ-साथ भक्ति का मार्ग भी दिखाया गया है। पं. रविंद्र मधुर द्वारा गाए भजन भोले का दरबार दुनिया से निराला है, शिव की अराधना कर लो सभी सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। मंच का संचालन मंदिर सभा के प्रधान अशोक सेठी ने किया। इस अवसर पर सभा के प्रधान सुरेंद्र वधवा, सतपाल मुखीजा, श्रीराम, इंद्र बतरा, अर्जुन तनेजा, जसविंद्र नारंग, सुदर्शन पुरी, सुरेंद्र खनेजा, ढूंढराज आनंद, सुनील शर्मा, सुभाष अरोड़ा, लोकेश मल्होत्रा, अर्जुनदास तनेजा, संजीव चानना, प्रवीण वत्स, राजेंद्र तनेजा, बलराज वधवा, राजेश बावेजा, शशी चावला, लाजवंती, शशी कपूर और हरीश विरमानी उपस्थित थे।