कृष्णा स्कूल का वार्षिकोत्सव 13 को
शाहाबाद|श्रीकृष्णा विद्यामंदिर दयालनगर का वार्षिकोत्सव 13 फरवरी को स्कूल प्रांगण में होगा। स्कूल के मैनेजर मदनपुरी ने बताया कि इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य मुख्यातिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश कामरा करेंगे। श्री मारकंडेश्वर मंदिर सभा के प्रधान केसरदास गंभीर और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान कुलभूषण शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे।