हिंदू बचेगा तो देश बचेगा : प्रद्युम्न
शाहाबाद|विश्व हिंदूपरिषद के प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न ने कहा कि अगर देश में हिंदू बचेगा तब ही हिंदुस्तान बचेगा। उन्होंने कहा कि विहिप हिंदुओं को बचाने और विश्व को मानवता सिखाने का कार्य कर रही है और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ रही है। उन्होंने बताया विहिप द्वारा 42 वेद-विद्यालय, 450 स्वावलंबन केंद्र 54 हजार एकल विद्यालय चलाए जा रहे है। इसमें हिंदू सभ्यता और संस्कृति को बचाने के प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि विहिप की स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिला हिंदू सम्मेलन कराए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत 28 फरवरी को कुरुक्षेत्र में हिंदू सम्मेलन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विहिप के प्रदेशाध्यक्ष कांतीलाल सैनी और गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज विशेषरूप से शिरकत करेंगे। इस अवसर पर गुलशन कवात्रा, महेश भगत, जयनाथ पांडे, शुभम साहनी, शत्रुघन भसीन, राजेश उप्पल और राजेश शर्मा मौजूद थे।