- Hindi News
- क्लस्टर स्तर पर बालिका जागरुकता कार्यक्रम, भ्रूण हत्या पर प्रकाश डाला
क्लस्टर स्तर पर बालिका जागरुकता कार्यक्रम, भ्रूण-हत्या पर प्रकाश डाला
राजकीयवरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय सम्भालखी में गुरुवार को क्लस्टर स्तर पर रोल मॉडल के तहत बालिका जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लंडी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय भोकर माजरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय दाऊमाजरा की छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्राचार्य विद्यासागर शुक्ल और करनाल की प्राध्यापिका डाॅ. वंदना शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डाॅ. वंदना शर्मा ने लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नारी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, भ्रूण-हत्या जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। डाॅ. संजय ने अपने वक्तव्य में कहा कि जागरुकता केवल लड़कियों में ही नहीं मां बाप में भी जरूरी है। ताकि वह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे सकें और एक सुंदर समाज का निर्माण हो सके। मौके पर डाॅ. संजय शर्मा, सतीश कुमार, दलबीर सिंह, सतविंद्र कौर, सुनीता देवी, मंजू देवी, पूनम और सुरेंद्र कौर मौजूद थे।
शाहाबाद. राजकीय विद्यालय सम्भालखी में बालिका जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्राएं।