पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहुल गांधी को हरियाणा में घुसने नहीं देंगे: दिग्विजय

राहुल गांधी को हरियाणा में घुसने नहीं देंगे: दिग्विजय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रसंगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वाले छात्रों का समर्थन करने वाले राहुल गांधी को इनसो हरियाणा में घुसने नहीं देगा। उन्होंने राहुल गांधी को देशद्रोही होने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करने की मांग भी की।

दिग्विजय सिंह चौटाला रविवार को चौटाला हाउस में पत्रकारों से रू-ब-रू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले छात्रों का समर्थन कर राहुल गांधी ने ऐसे यह साबित कर दिया है कि उन्हें भारत से नहीं बल्कि इटली से प्रेम है। जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में घटित घटनाक्रम की जांच कराने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि षड्यंत्रकारियों को बेनकाब किया जाए ताकि जनता को असलियत का पता चल सके। उन्होंने कहा कि मामले की सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज से जांच कराई जानी चाहिए। भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए इनसो अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव से पहले विदेशों में भारतीयों के जमा काले धन को लाने, किसानों की मदद के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन करने का वादा करने वाली भाजपा सत्तासीन होने के बाद सभी वादों को भूल गई है।

आर्थिक तौर से कमजाेर वर्ग को भी अारक्षण मिले

जाटआरक्षण आंदोलन का समर्थन करते हुए दिग्विजय ने कहा कि जाट आर्थिक तौर पर अभी भी कमजोर हैं। इसलिए जाटों को आरक्षण मिलना चाहिए। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इनेलो उस वर्ग की भी पक्षधर है जो वर्ग पूरी तरह से आर्थिक तौर से कमजाेर हैं। उन्हें भी आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के सभी जाट नेताओं से अपील की कि वे एक मंच पर आकर आरक्षण की लड़ाई लड़ें और अपने अधिकार हासिल करें। उन्होंने यह भी कहा कि जाट आरक्षण को हवा दे रहे हवासिंह सांगवान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुताबिक काम रहे हैं।

खबरें और भी हैं...