मालिक की खान में सुखों की कमी नहीं : गुरमीत
मालिकका नाम सुखों की खान है। ऐसी खान है जिसमें कमी तो कभी आती ही नहीं। एक बार इसकी दया-मेहर-रहमत से खजाने भर लो तो झोलियां छोटी पड़ जाती है और बरकतें बरसती चली जाती है। यह प्रवचन संत डाॅ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने रविवार को शाह सतनाम धाम में आयोजित रूहानी सत्संग के दौरान किए। सत्संग में संत ने 8465 लोगों को गुरुमंत्र, नाम शब्द प्रदान किया। वहीं 14 फरवरी को साध संगत ने ‘ट्रयू लव डे के रूप में मनाया लाल रंग के गुलाब, गुब्बारे बधाई संदेश युक्त बैनर लेकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर संत ने कहा कि आज के दिन को संगत ट्रयू लव-डे के रूप में मना रही है, सच्चा प्यार केवल मालिक का है। उन्होंने कहा कि राम से दृढ़ यकीन के साथ मनाओ, यकीन से आगे बढ़ें, भगवान आपके साथ है।
संत ने फरमाया कि अगर आप बरकतों से खजाने भरना चाहते हैं तो राम नाम का जाप किया करो। अल्लाह, वाहेगुरु, राम की भक्ति इबादत करो। हमेशा याद रखो कि मालिक की दया-मेहर-रहमत हासिल करना चाहते हैं, उसके कृपापात्र बनना चाहते हैं तो सुमिरन से नाता जोड़कर रखो। पूज्य गुरुजी ने कहा कि सुमिरन करना बहुत ही आसान है, रोटी खाने से भी आसान। रोटी खाने के लिए कोर तोड़ना पड़ता है, चबाना पड़ता है और पचाना पड़ता है जबकि राम नाम के लिए सिर्फ जिव्हा को हिलाना होता है। उन्होंने ने कहा कि कलयुग में भक्ति करना बहुत मुश्किल है लेकिन इस युग में भक्ति फलती फूलती बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि कोई भगवान, मालिक के लिए तड़पता है तो वो उसके लिए हजार गुणा ज्यादा तड़पता है। जो एक कदम उसकी ओर चलता है वो लाख कदम उसकी ओर चलकर आता है। उन्होंने बताया कि कि सच्चा दोस्त वहीं है जो सही राह दिखाए, चमचागिरी ना करे। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार देने का आह्वान करते हुए कहा कि मां बाप बच्चों के साथ दोस्त की तरह हो। बच्चे को कभी गलत चीज ना दिखाओ बच्चों के सामने कभी लड़ाई झगड़ा करो।
गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा।
डेरा सच्चा सौदा मे आयोजित सत्संग मे संत डाक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के प्रवचन सुनते श्रृधालू।