पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. बंसल की पुस्तक ‘जड़ों की तलाश एक सुखद अनुभव’ का हुआ लोकार्पण

डॉ. बंसल की पुस्तक ‘जड़ों की तलाश एक सुखद अनुभव’ का हुआ लोकार्पण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणासाहित्य अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कुमुद रामानंद बंसल द्वारा लिखित पुस्तक जड़ों की तलाश : एक सुखद अनुभव का लोकार्पण आरएसडी स्कूल प्रांगण में हुए विमोचन समारोह में हुआ।

पुस्तक का लोकार्पण होने के बाद डॉ. कुमुद रामानंद बंसल ने कहा कि लोकार्पित पुस्तक में खजांची परिवार का इतिहास और स्मृतियों को समेटा गया है ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस बारे में जानकारी मिल सके और वे शोध भी कर सकें। कुल 333 पृष्ठों के जरिए दस अध्याय और 16 अनुभाग में लिखी इस पुस्तक में खजांची परिवार के इतिहास की राेशनी शिक्षा, कला जगत, खेलकूद और साहसिक गतिविधियों का भी चित्रों सहित चित्रण किया गया है। इस पुस्तक के पृष्ठ 25 से 38 तक सिरसा का इतिहास भी दिया गया है। वर्ष 1803 से लेकर अब तक सिरसा और अासपास एरिया में हुई गतिविधियों का भी जिक्र इस पुस्तक में किया गया है। इस मौके पर अरविंद बंसल, सुशील बंसल, सुरेंद्र मिंचनाबादी, भीम झूंथरा, बाबू लाल फुटेला सहित अन्य लोग भी थे।

आरएसडी स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम मे कुमंद बंसल द्वारा लिखित पुस्तक जड़ो की तलाश एक सुखद अनुभव का विमोचन करते हुए राय साहब लाला रामसुखदास चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य।

खबरें और भी हैं...