पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला सरपंच ने गांव में शुरू की शगुन परंपरा

महिला सरपंच ने गांव में शुरू की शगुन परंपरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबनसुधार की नवनिर्वाचित सरपंच रितु खिचड़ ने अपना पहला कार्य गांव की लड़की की शादी में कन्यादान के रूप में राशि देकर किया। अब यह सिलसिला लगातार जारी रखा जाएगा। रितु गांव में लड़की की शादी के इंतजार में थी ताकि कन्यादान के बाद ही गांव के विकास कार्यों की शुरूआत की जाए। गांव बनसुधार में रविवार को रोहताश कुमार की पुत्री पूनम की शादी है। गांव की सरपंच ने अपने पहले कार्य के रूप में शगुन परंपरा शुरू की है। गांव की सरपंच रितु खिचड़ ने बताया कि उन्होंने चुनावों से पहले ही कह दिया था कि सरपंच बनने के बाद गांव में हर लड़की की शादी में 11 हजार रुपये बतौर कन्यादान के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा गांव का कोई भी खिलाड़ी राज्य स्तर पर या उससे ऊपर स्तर पर मेडल जीतेगा तो उसे भी नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...