फूलकां के स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया
सिरसा | जिलाके गांव फूलकां के श्रीराम मैमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में सामाजिक सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता के रूप में विधायक सरदार बलकौर सिंह बलवान सिंह दौलतपुरिया थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सत्यभामा नाटिका, अल्हा वालों नाटक, भंगड़ा नृत्य, फैंसी ड्रेस शो में भाग लिया। इस अवसर पर प्रहलाद सिंह कुलड़िया, जगजीत सिंह गाट, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, प्रिंसिपल राकेश कंबोज भी उपस्थित थे।