प्रदेश सरकार की बेकायदगियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 19 को
सिरसा | हरियाणाप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डाॅ. अशोक तंवर ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने 19 फरवरी को प्रदेश सरकार की बेकायदगियों के खिलाफ बाबा साहेब डाॅ. भीम राव अंबेडकर चौंक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ही डीसी के माध्यम से राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। डॉ. तंवर ने कहा कि स्वयं को किसान हितैषी कहलाने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही प्राकृतिक आपदा के शिकार किसानों को आज तक मुआवजा वितरित नहीं किया गया। जिससे प्रदेश का किसान आर्थिक मंदी की चपेट में है। प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की ओर से सफेद मक्खी एवं प्राकृतिक आपदा के किसानों को शीघ्र ही 500 करोड़ की आर्थिक मदद का आश्वासन पर डाॅ. अशोक तंवर ने कहा कि महज आश्वासनों के अलावा भाजपा सरकार के पास कुछ नहीं है।