चाय बनाते झुलसी महिला, गंभीर
सिरसा | गांवकिंगरे निवासी एक महिला रविवार सुबह घर में चाय बनाते हुए आग की चपेट में गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घायल महिला को परिजनों ने ओढ़ां सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा सिविल अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इस दौरान घायल महिला सीनाकौर प|ी राजू की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसको देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तुरंत रेफर कर दिया। महिला के पति राजू ने बताया कि वे सब्जी बेचने का काम करते हैं। सुबह उसकी प|ी चाय बनाने के लिए उठी थी। आग जलाने के लिए उसने लकड़ियों पर केरोसीन डाला। इसी दौरान बोतल का ढक्कन खुल गया। जिससे आग पर केरोसीन की मात्रा ज्यादा डलने से आग भड़क गई। उसकी प|ी केरोसीन से भड़की आग की चपेट में गई। मौके पर पहुंच आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। घायल को एंबुलेंस की सहायता से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसको सिरसा रेफर किया गया है।