- Hindi News
- National
- ट्रैफिक पुलिस चालान के बाद चालक के नंबर पर करेगी मिस काल, रखा जाएगा पूरा रिकॉर्ड
ट्रैफिक पुलिस चालान के बाद चालक के नंबर पर करेगी मिस काल, रखा जाएगा पूरा रिकॉर्ड
एसपीसतेंद्र कुमार गुप्ता ने ट्रैफिक पुलिस को भी आपराधिक किस्म के व्यक्ति और आपराधिक गतिविधियों पर निगाह रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी की नई पॉलिसी ‘मिस कॉल’ के जरिए ट्रैफिक पुलिस चालान काटने के साथ-साथ वाहन चालकों का रिकार्ड अपने पास रखेगी। इसके लिए एसपी ने ट्रैफिक एसएचओ अनिल कुमार सोढ़ी को आदेश जारी कर दिए हैं। एसपी का मानना है।
येहै ’मिस कॉल’ पॉलिसी
एसपीसतेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशों अनुसार अब ट्रैफिक पुलिस के जवान वाहनों की चेकिंग कर किसी प्रकार की कागजों में या फिर चालक की लापरवाही को ध्यान में रखकर जिस भी वाहन का चालान किया जाएगा उससे पहले उसका मोबाइल नंबर लिया जाएगा। उसके बाद पुलिस का जवान उस मोबाइल नंबर पर मिस कॉल करेगा। जिससे यह पता लगेगा कि उसने अपना मोबाइल नंबर सही बताया है या नहीं। उसके बाद अलग से उसका नाम, पता नोट किया जाएगा। अगर वह वाहन जांच के दौरान चोरी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर और पते से वाहन चालक को ढूंढ़ने में मदद मिल सकेगी और उसका वाहन इंपाउंड किया जाएगा।
^आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों को वॉकी टॉकी से लैस किया हुआ है। उन्हें आदेश दिया गया है कि ट्रैफिक कंट्रोल के साथ-साथ आपराधिक किस्म के लोगों पर विशेष नजर रखे। संदिग्ध वाहन नजर आने पर तुरंत चैक करें। उसका पूरा रिकार्ड प्राप्त करें। अगर कोई अनहोनी लगती है तो एक दूसरे से वॉकी टॉकी से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि ’मिस कॉल’ पॉलिसी शुरू की गई है। ट्रैफिक पुलिस इसके अंतर्गत कार्य करेगी। \\\'\\\' सतेंद्रकुमार गुप्ता, एसपी