25 लाख से लगेगी डिवाइडर पर ग्रिल 85 लाख से बनेंगी गलियों की सड़कें
शहरीसे निकलने वाले हिसार रोड पर सड़क के बीच डिवाइडर पर ग्रिल लगाने का काम शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने हिसार रोड पर डी-प्लान के तहत ग्रिल लगाने के लिए करीब 25 लाख रुपये का फंड जारी किया है। इसके अलावा डी-प्लान के तहत ही शहरी क्षेत्र की करीब 8 गलियों की सड़कें बनाने को भी मंजूरी मिल गई है।
सड़क हादसों पर नियंत्रण करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। हिसार रोड पर बस स्टैंड से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक सड़क के बीच डिवाइडर पर ग्रिल लगाई जाएंगी। बस स्टैंड से यह काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि एक माह के भीतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ हादसों में आएगी कमी
सड़कके बीच डिवाइडर पर ग्रिल लगाए जाने से सड़क हादसों पर नियंत्रण हो पाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इससे सड़क की सुंदरता भी बढ़ेगी। ग्रिल लगाए जाने के बाद उन पर रंग-रोगन भी किया जाएगा।
हिसार रोड पर डिवाइडर पर ग्रिल लगाते मिस्त्री।
गलियों का निर्माण कार्य भी होगा जल्द शुरू
शहरवासियोंके लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र की आठ खस्ताहाल गलियों को बनाने की योजना को भी मंजूरी दे दी है। करीब 85 लाख रुपये का बजट इन गलियों के निर्माण के लिए स्वीकृत किया गया है। इनमें मुख्य गलियां शहर के स्टेट बैंक वाली गली, हिसार रोड पर नहर कालोनी के सामने पैट्रोल पंप वाली गली और सूर्या होटल वाली गली मुख्य हैं। इन गलियों की सड़कों का निर्माण कार्य के लिए डी-प्लान के तहत बजट को मंजूरी दी गई है। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। खस्ताहाल गलियों में प्रतिदिन सड़क हादसे होते थे। लंबे समय से शहरी इन गलियों की सड़क बनाने की मांग कर रहे थे।
कार्य शुरू कर दिया गया है : ठेकेदार
^डी-प्लानके तहत गलियों के निर्माण के लिए करीब 85 लाख और सड़क के बीच डिवाइडर पर ग्रिल लगाने के लिए करीब 25 लाख रुपये का बजट मिला है। इन कार्यों पर काम शुरू कर दिया गया है। हिसार रोड पर सड़क के बीच ग्रिल लगाने का काम तेजी से चलाया जा रहा है। इसके अलावा गलियों का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।\\\'\\\' दलीपसिंह, ठेकेदार