पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे स्टेशन पर लगेंगी 2 एटीएम, दूसरी बार टेंडर निकालने की तैयारी

रेलवे स्टेशन पर लगेंगी 2 एटीएम, दूसरी बार टेंडर निकालने की तैयारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके रेलवे स्टेशन पर अब लोगों को जल्द बैंक एटीएम सुविधा भी मिल सकेगी। रेलवे बीकानेर मंडल ने इसके लिए योजना तैयार की है। इसी सप्ताह विभाग योजना के तहत टेंडर निकालेगा। जिसमें स्टेशन पर एटीएम स्थापित करने के इच्छुक विभिन्न बैंकों के आवेदन लिए जाएंगे। जिनमें रेल विभाग की शर्तों को पूरी करने वाले बैंकों काे प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में अगर विभाग की योजना सिरे चढ़ती है, तो जल्द स्टेशन पर दो एटीएम मशीनें स्थापित हो सकेंगी। रेलवे विभाग की स्टेशन पर बैंक एटीएम स्थापित करने की योजना से प्रतिदिन हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। रेलवे स्टेशन में करीब 350 अधिकारी कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं प्रतिदिन 5 हजार के लगभग यात्री ट्रेन में सफर करते हैं। जिन्हें रेलवे स्टेशन पर ही एटीएम से नकदी लेने की सुविधा मिल सकेगी। ऐसे में नकदी की आवश्यकता पड़ने पर उन्हें एटीएम की तलाश में इधर-उधर नहीं भटकना नहीं पड़ेगा। फिलहाल कर्मचारियों को मासिक वेतन के लिए बाजार में स्थापित बैंक एटीएम पर निर्भर रहता पड़ रहा है। जिससे स्टेशन पर कामकाज भी प्रभावित होता है।

इससेपूर्व भी रेल विभाग ने निकाला था टेंडर

स्टेशनपर यात्रियों कर्मचारियों की बैंक एटीएम जरूरत को समझते हुए रेल विभाग ने इससे पूर्व भी टेंडर निकाला था। ये टेंडर सितंबर 2015 में निकाला गया था। लेकिन इस दौरान किसी भी बैंक ने आवेदन नहीं किया था। मगर इस बार पीएनबी बैंक की ओर से स्पेशल विभाग को पत्र भेजकर आग्रह किया गया है। जिससे स्टेशन पर बैंक एटीएम स्थापित होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। योजना के तहत जल्द ही रेल विभाग स्टेशन पर दो एटीएम स्थापित करवाएगा।

रेलवे स्टेशन पर इस जगह में स्थापित हो सकेगी बैंक एटीएम।

बैंक एटीएम के लिए स्थान का हो चुका है चयन

बैकएटीएम स्थापित करने के लिए विभाग ने स्थान का भी चयन किया हुआ है। जो प्लेटफार्म नंबर एक पर चयनित किया है। हालांकि दूसरे एटीएम के लिए फिलहाल विभाग टेंडर खुलने के बाद फैसला लेगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एटीएम ऐसे स्थान पर लगवाया जाएगा। जहां यात्रियों कर्मचारियों को इसका भरपूर लाभ मिल सके। वहीं एटीएम स्थापित करने से रेल विभाग को भी फायदा होगा। विभाग टेंडर में रखी शर्तों के अनुसार संबंधित बैंक से स्थान का किराया भी लेगा। जिससे रेलवे की आय में बढ़ोतरी होगी।

जल्द टेंडर छोड़े जाएंगे, आवेदन आमंत्रित

^सिरसारेलवे स्टेशन पर बैंक एटीएम स्थापित करवाने की योजना बनाई गई है। जल्द टेंडर निकालकर बैंकों के आवेदन लिए जाएंगे। रेल विभाग को पीएनबी ने इस बारे में आग्रह भी किया है। योजना सिरे चढ़ती है तो जल्द स्टेशन पर दो बैंक एटीएम लगाए जाएंगे।\\\'\\\' सीआरकुमावत, सीनियर डीसीएम, बीकानेर मंडल।

खबरें और भी हैं...