पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिलेभर के 337 नवनिर्वाचित सरपंच आज रोहतक में शपथ ले संभालेंगे गांव की चौधर

जिलेभर के 337 नवनिर्वाचित सरपंच आज रोहतक में शपथ ले संभालेंगे गांव की चौधर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
6महीने से प्रशासन के सहारे चल रही गांवों की सरकार सोमवार को ग्रामीणों के हाथ में जाएगी। पिछले महीने संपन्न हुए पंचायत चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह रोहतक में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह के बाद ही नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि अपने गांव की कमान संभाल लेंगे।

सिरसा जिले से 337 सरपंच शपथ लेने के लिए सोमवार तड़के रोहतक के लिए रवाना होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यातिथि होंगे। यहां बता दें कि जिले में कुल 338 पंचायतें है। इनमें से 337 का चुनाव हुआ था। गांव कृपाल पट्टी में सरपंच प्रत्याशी नहीं मिलने के कारण वहां पर सरपंच का चुनाव नहीं किया गया। इसलिए वहां का सरपंच पद खाली पड़ा हुआ है।

15 फरवरी को रोहतक में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सरपंच शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से 6187 सरपंच भाग लेंगे।

इस बार महिलाओं के हाथ में कमान

जिलेमें कुल 337 पंचायतों के हुए चुनाव में 144 महिला सरपंच चुनी गई है। जबकि उनका सहयोग करने के लिए 1448 महिला पंच निर्वाचित हुई है। चुनी गई 144 महिला सरपंच आज रोहतक में शपथ लेकर गांव की पंचायत का कार्यभार संभाल लेंगी। जिन गांव में महिला सरपंच चुनी गई है। वहां पर गांव की चौधर केवल महिला सरपंच ही संभालेंगी। पंचायत के कामकाज में सरपंच प्रतिनिधि शब्द का प्रयोग करने पर डीसी ने पाबंदी लगा दी है।

खबरें और भी हैं...