समाज के लिए अभिशाप है नशा : शर्मा
नशाएक अभिशाप है। यह एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। यह बात हरियाणा राज्य अनुभवी चिकित्सा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डा. एलसी शर्मा ने कही। वह गांव फग्गू में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचने के साथ ही इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता ही है साथ ही स्वयं और परिवार की सामाजिक स्थिति को भी भारी नुकसान पहुंचाता है इसलिए हमें इससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने ग्राम के स्कूल प्रशासन से स्कूली बच्चों के लिए साफ पानी का आह्वान किया। इस अवसर पर डा. रामस्वरूप, डा. सीबी वर्मा, डा. राजपाल, डा. विनोद, डा. सुरेश केसुपुरा, डा. सुभाष, बलजीत सिंह, डा. नसीब सिंह, डा.अंग्रेज सिंह, डा. जसबीर सिंह, डा. बाबू सिंह, मास्टर सतनाम, मास्टर बूढ़ा भी उपस्थित थे।
सिरसा। ग्रामीणों को संबोधित करते चिकित्सा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डाॅक्टर एलसी शर्मा।