पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना टिकट िमला छात्र, जुर्माने में लिया मोबाइल

बिना टिकट िमला छात्र, जुर्माने में लिया मोबाइल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणारोडवेज की उड़नदस्ता टीम नियमों को ताक पर रखकर बसों में चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्री से जुर्माना राशि वसूलने के लिए यात्री के पास जुर्माना नहीं होने पर उसका मोबाइल या अन्य सामान छीन लेती है। जबकि जीएम रोडवेज ने आदेश जारी किए हुए हैं कि अगर कोई यात्री बस में बगैर टिकट यात्रा करते हुए पाया जाए तो उससे जुर्माना वसूला जाए। अगर वह जुर्माना दे तो उसे निकटतम पुलिस स्टेशन ले जाएं। शुक्रवार सुबह शहर में से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित मीरपुर कॉलोनी के नजदीक रोडवेज उड़नदस्ता टीम ने गांव मत्तुवाला से सिरसा की ओर रही रोडवेज को चेकिंग के लिए रोका। उसमें सवार यात्रियों की टिकटें जांची गई। गांव मत्तुवाला निवासी एक छात्र बिना टिकट सफर करते हुए पाया गया। उड़नदस्ता टीम ने उसे बस से नीचे उतार लिया। उसे जुर्माना राशि देने की बात कही। लेकिन उस छात्र के पास जुर्माना राशि नहीं थी। जब वह जुर्माना राशि नहीं दे सका तो उड़नदस्ता टीम ने उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में उस छात्र ने अपने परिचित से तीन सौ रुपये उधारे लिए और जुर्माना राशि का भुगतान किया। राशि लेने के बाद उसे मोबाइल दिया।

यात्री से सामान छीनना जायज नहीं

^चेकिंगके दौरान बिना टिकट मिले यात्री से जुर्माना राशि की एवज में सामान छीनना जायज नहीं है। यात्री निर्धारित जुर्माना राशि अदा नहीं करता तो उसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन में देनी होती है। उनके पास अगर कोई शिकायत आई तो मामले की जांच करवाई जाएगी।\\\'\\\' सुरेशकस्वां, जीएम रोडवेज, सिरसा

खबरें और भी हैं...