पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में ससुरालजनों पर केस दर्ज

विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में ससुरालजनों पर केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादराबाजार की गली गोलछा वाली में एक विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने उसके ससुरालजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला पीड़िता विवाहिता सराेज की शिकायत के आधार पर दर्ज किया है। सरोज प|ी प्रमोद की ओर से दी शिकायत में बताया गया कि उसका विवाह वर्ष 1999 में हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन सरोज के ससुरालजन उसे लंबे समय से प्रताड़ित करते रहे हैं। प्रताड़ना से परेशान सरोज ने महिला थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत दी जिसमें बताया कि उसके पति ससुराल वाले उसे और उसके बच्चों को घर से निकालना चाहते हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती 10 फरवरी को भी उसके ससुर, सास, जेठ पति ने मारपीट की और बैडरूम से बाहर गली तक घसीट ले गए। गली में भी मारपीट की और कपड़े फाड़ कर अर्धनग्नअवस्था में कलंकित करने का प्रयास किया। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे दो सिपाहियों ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। बाद में सिटी थाना में जाकर एसएचओ को फरियाद सुनाई। तब जाकर उसके बयान दर्ज हुए। सरोज की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उसके ससुर, सास, जेठ पति सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं...