पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा भेजा

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा भेजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवफग्गू में हुए रणजीत कौर मर्डर मामले में पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजा है। शुक्रवार को शव का सीटी स्केन किया गया और शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

रोड़ी थाना पुलिस के मुताबिक सिरसा में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होने के कारण चिकित्सकों की टीम ने मृतका रणजीत कौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा रैफर किया है। बता दें, बीते गुरुवार को गांव फग्गू में खेत में हरे चारे में बैल घुसने के कारण हुए झगड़े में बीच बचाव करने आई रणजीत कौर की रॉड लगने से मौत हो गई थी। मृतका के भतीजे कुलदीप सिंह के खिलाफ रोड़ी पुलिस द्वारा दफा 302 के तहत मामला दर्ज किया। वैसे भी कुलदीप सिंह और उसके चचेरे भाई बिंद्र सिंह के साथ पिछले काफी समय से जमीनी विवाद भी चल रहा है। गुरुवार को बिंद्र सिंह और उसका पिता जोरा सिंह पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। उसी दौरान कुलदीप सिंह अपने खेत में बैल देख कर बिंद्र सिंह और जोरा सिंह से लड़ने लगा। उसी दौरान वहां पर रणजीत कौर गई और बीच बचाव करने लगी तो लोहे की रॉड से उसे चोट लगी और उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...