शादी समारोह के दौरान पैलेस से गहने नकदी का बैग चोरी
रानियांरोड स्थित पैलेस में गुरुवार रात्रि को शादी समारोह के दौरान गहने नकदी चोरी हो गई। जिसकी शिकायत सब्जी मंडी चौकी में की गई है। चौकी इंचार्ज इंद्राज मामले की छानबीन कर रहे हैं। रानियां रोड स्थित महावीर दल मंदिर निवासी रूपचंद शर्मा के यहां गुरुवार रात्रि को शादी समारोह था। उसके बेटे प्रिंस की शादी आईटीआई कॉलेज समक्ष एक पैलेस में रखी गई थी। जहां शादी समारोह में लड़का पक्ष के लोग नाच रहे थे।
वहीं गहनों नकदी सहित कीमती मोबाइल का बैग रखा हुआ था। जिसमें सोने की चैन, 20 हजार रुपये की नकदी 2 कीमती मोबाइल थे। सभी लोग शादी समारोह में मगन थे। जिसका फायदा उठाकर चोर बैग लेकर रफू चक्कर हो गए। काफी समय बाद परिवारजनों ने बैग की तलाश शुरू की। जहां से बैग गायब हो चुका था। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।