पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हुडा सेक्टर में नि:शुल्क शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सा जांच की

हुडा सेक्टर में नि:शुल्क शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सा जांच की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | आयुषविभाग की ओर से हुडा सेक्टर की डिस्पेंसरी में वरिष्ठ नागरिको के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर लगाया गया। नगराधीश बिजेंद्र सिंह ने सरस्वती मां के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया। नगराधीश ने सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा प्रकाशित की गई सिनियर सिटीजन डायरेक्टरी भी वरिष्ठ नागरिकों को वितरित की। शिविर में लगभग 50 वरिष्ठ नागरिको के स्वास्थ्य की जांच ईलाज आयुवेर्दिक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति में चिकित्सको द्वारा किया गया। इसके साथ ही वृद्धावस्था में खून की कमी के कारण नुकसान के प्रति जागरूक किया। चिकित्सकों ने मानसिक परेशानी, ब्लडप्रेशर, इत्यादि रोगों का योग, ध्यान प्राणायाम द्वारा ईलाज करने की पद्धति के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डा गिरीश चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश कुमार बत्रा, डा. पीएल वर्मा, डा. राज कुमार गंडा, डा. प्रवीण शर्मा, डा. सुचेता जटान, डा. आशु, डा. स्मृति मदान, डा. गोपाल गौरी, डा. कणुप्रिया भाटिया, डा. खन्ना, डा. उमेश सहगल, डा. गंगा विष्णु, वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रधान लाल चंद गोदारा, हजारीमल जैन, हरकरण लाल, गोपी राम, चिमन भारतीय भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...