नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिवर 21 को
सिरसा | श्रीकृष्ण मानव कल्याण समिति की ओर से 21 से 25 फरवरी तक सीएमके कॉलेज रोड स्थित समिति कार्यालय में पांच दिवसीय विशाल नि:शुल्क एक्युप्रेशर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रधान राजेन्द्र बजाज एडवोकेट ने बताया कि शिविर में फिजियोथैरेपिस्ट डा. केएस रूपाणा टीम के साथ मशीनों द्वारा मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में मोटापा, जोड़ों का दर्द, सरवाइकल, सिरदर्द, नजला, डिस्क, एलर्जी कद जैसी बीमारियों का नि:शुल्क ईलाज किया जाएगा। प्रधान ने बताया कि जरूरतमंद लोग कैम्प के लिए समिति कार्यालय में अपना नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।