पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारियों की बैठक में हुए संघर्ष को लेकर फैसले

कर्मचारियों की बैठक में हुए संघर्ष को लेकर फैसले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | हरियाणागर्वनमेन्ट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की जिला कमेटी की बैठक हुई। बैठक में यूनियन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन में कर्मचारियों का भाग लेने पर धन्यवाद किया गया। बैठक में आगामी संघर्ष को लेकर रणनीति बनाई और फैसले लिए। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान एवं प्रदेश महासचिव कृष्ण लाल गुर्जर ने की। प्रदेश महासचिव ने कहा कि देर से ही सही परन्तु पुलिस प्रशासन ने पानीपत के कार्यकारी अभियन्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके निष्पक्ष जांच करके न्याय दिलाने का काम किया है। यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार रिषि ने कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। दोषी कार्यकारी अभियन्ता के खिलाफ कितने ही मामले कोर्ट में चल रहे हैं। सचिव भालसिंह जाखड़ ने आगामी आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक में रामसिंह गिल, मदन शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, रामकुमार बिश्नोई, हरीराम जाजड़ा, जमना प्रसाद, चानण राम, बलवीर सिंह, निर्मल सिंह, भाल सिंह जाखड़, सुखविन्दर सिंह मल्ली, कृष्ण जालप, तेलूराम लुगरिया, हरीकिशन कुतीनिया, निहाल सिंह, शंकर लाल, रमेश कुमार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...