गुरदेव राही बने हरियाणा माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष
सिरसा | भारतीयजनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरदेव सिंह राही को हरियाणा माटी-कला बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राही ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनको जो कार्यभार सौंपा है उससे वे माटी कला बोर्ड को और ज्यादा सशक्त करने का हरसंभव प्रयास करेंगे और इस कला से जुड़े लोगों को भी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराएंगे ताकि उन लोगों का रहन सहन ऊंचा हो सके।