शिविर में 623 मरीजाें का स्वास्थ्य जांचा
सिरसा | गांवमौजदीन में स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। कैंप में सिरसा के मेडिसिटी अस्पताल के संचालक डॉ. गुरदीप सिंह शेरगिल ने अपनी टीम के डॉक्टरों की मदद से 623 मरीजों की जांच की। इन मरीजों में एक मरीज काला पीलिया से भी पीड़ित पाया गया जबकि ज्यादातर मरीज अस्थमा, शुगर और हृदय रोग से पीड़ित थे। इस मौके पर डॉ. शेरगिल ने सभी लोगों से कहा कि वे अपने खानपान और दिनचर्या की ओर विशेष ध्यान देंगे तो सेहतमंद रहेंगे। कैंप में डॉ. सवनीत शेरगिल, डॉ. कुलविंद्र गिल, डॉ. प्रवीण गिल, डॉ. नीरज हिसारिया, डॉ. अमित वासिल, डॉ. कमल वर्मा, डॉ. सत्य प्रकाश ने मरीजों की जांच की।