पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाट आंदोलन के कारण ट्रेनों के रूट बदले, 3 हजार यात्री प्रभावित

जाट आंदोलन के कारण ट्रेनों के रूट बदले, 3 हजार यात्री प्रभावित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरक्षण के लिए जाट समुदाय द्वारा मय्यड़ रेलवे ट्रैक को बाधित करने का असर सिरसा तक पहुंच गया है। इस कारण करीब दस रेलवे स्टेशनों का संपर्क सिरसा से पूरी तरह से टूट गया है। रेल सेवा बाधित होने पर रेल यात्रियों को शुक्रवार से ही स्टेशन से वापस लौटना पड़ रहा है। रेल में सफर करने वाले यात्री अब बस या प्राइवेट वाहन के जरिए ही नई दिल्ली तक की यात्रा कर रहे हैं। शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर हमेशा की तरह यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जब उन्हें बताया कि ट्रेन तो हिसार तक ही जा रही है। आगे की सेवा बंद है तो यात्री निराश होकर बस स्टैंड या घर की और लौट पड़े। इस कारण बसों में भीड़ भी देखी गई।

शनिवार से बंद किसान एक्सप्रेस को शुक्रवार से दोबारा चलाया गया। उसे सिरसा एक्सप्रेस की तरह ही रूट परिवर्तित करके चलाने का प्रयास किया गया है। सिरसा एक्सप्रेस का शनिवार शाम को दूसरे रूट पर चलाकर ट्रायल किया गया था। उसे रोहतक वाया जाखल होकर हिसार भेजा गया था। उसके बाद वह रात को 3 बजे सिरसा पहुंची। जबकि उसके सिरसा पहुंचने का समय रात को 12 बजकर 40 मिनट पर तय किया हुआ है।

^किसान और सिरसा एक्सप्रेस को रूट परिवर्तित करके चलाया गया है। किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।\\\'\\\' अमरसिंह,स्टेशन मास्टर

दो से ढाई घंटे का लगेगा ज्याद समय

सिरसाएक्सप्रेस और किसान एक्सप्रेस का नई दिल्ली से रूट परिवर्तित करने के बाद सिरसा पहुंचने में ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब दो से ढाई घंटे तक का अधिक समय लेगी। किसान और सिरसा एक्सप्रेस को रोहतक से वाया जाखल करके हिसार निकाला जा रहा है। वहीं सिरसा से दोंनों ट्रेनों का जाने का समय रोजाना की भांति सुबह साढ़े तीन बजे और किसान का सुबह 8 बजकर दस मिनट का रहेगा। रूट परिवर्तित करने से किराये पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

हिसार तक जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़ी जाखल लुधियाना पेसेंजर।

तीन हजार तक सिमटी रेल यात्रियों की संख्या

जाटआरक्षण को लेकर मय्यड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण सिरसा से नई दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन बाधित चल रही हैं। इसकी सूचना यात्रियों तक पहुंचते ही सिरसा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या रोजाना के मुकाबले आधी हो गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सिरसा से सबसे अधिक भिवानी, रेवाड़ी और दिल्ली जाने वाले यात्री ट्रेन में सफर करते हैं। जैसे ही उन्हें हिसार से आगे ट्रेन बंद होने की सूचना मिली तो वे स्टेशन से ही वापस लौट गए। अधिकारियों के मुताबिक सिरसा से रोजाना 6 हजार के करीब यात्री रेल में सफर करते हैं। शुक्रवार से किसान एक्सप्रेस, सिरसा एक्सप्रेस रेवाड़ी, गंगानगर पेसेंजर रद्द होने की सूचना के कारण यात्रियों की संख्या तीन हजार के आंकड़े तक ही सिमट कर रह गई है।

इन दस स्टेशनों का संपर्क कटा

बठिंडासे नई दिल्ली जाने वाले रेल ट्रैक पर पड़ने वाले करीब दस स्टेशनों का संपर्क सिरसा से बिल्कुल कट गया है। जिसमें कलानौर, भिवानी, हांसी, सातरोड, बवानीखेड़ा, दादरी, कोसली और रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन शामिल है। यहां पर आरक्षण को लेकर जाटों ने रेलवे ट्रैक जाम कर रखा है। इसलिए ट्रेन हिसार से आगे ना जाकर वापस लौट रही है।

खबरें और भी हैं...