पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधीक्षक पर जेल वार्डन ने प्रताड़ना का आरोप लगाया

अधीक्षक पर जेल वार्डन ने प्रताड़ना का आरोप लगाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला रोड स्थित जिला जेल के अधीक्षक और उनकी प|ी पर जेल वार्डन ने ड्यूटी के दौरान प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जेल वार्डन के पद पर तैनात सिपाही संदीप गोदारा ने हुडा पुलिस चौकी में जेल अधीक्षक दंपती के खिलाफ शिकायत दी है।

जेल वार्डन संदीप गोदारा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जेल अधीक्षक जेएस सेठी उसको लगातार ड्यूटी के दौरान प्रताड़ित कर रहे हैं। इसकी शिकायत उसने पहले भी डीजी से करने की कोशिश की थी, मगर किसी प्रकार से जेएस सेठी ने उसे यह शिकायत करने नहीं दी। उसके बाद उसे दोबारा ड्यूटी के दौरान तंग किया जाने लगा। वहीं जेल वार्डन संदीप की प|ी रचना ने भी दी गई ज्वाइंट शिकायत में जेल अधीक्षक की प|ी पर भी घर आकर गाली गलौच करने का आरोप लगाया है।

संदीप ने शिकायत हुडा पुलिस चौकी में दे दी है। हुडा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि ज्वाइंट शिकायत आई है। वे मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायत में प्रताड़ना की बात कही गई है।

^मामला कुछ भी नहीं है। पहले ऐसी जगह तैनात था। जहां कम कार्य करना पड़ता था। अब उसे ड्यूटी के दौरान कार्य करना पड़ता है। इसी बात से दुखी होकर उसने शिकायत की है। बाकी आरोप झूठे हैं। मेरे द्वारा कोई प्रताड़ित नहीं किया गया है।’’ जेएससेठी, जेल अधीक्षक

खबरें और भी हैं...