पुलिस चौकी शिफ्ट नहीं हाेने से नप दुकानों का काम रुका
पुलिस चौकी शिफ्ट होने से नगर परिषद की ओर से बनाई जा रही दो दुकानों का निर्माण कार्य अधर में है। जबकि नगर परिषद की ओर से पुलिस चौकी के लिए नया भवन बनाकर दिया जा चुका है।
शहर के खैरपुर क्षेत्र में सरकारी स्कूल के साथ मेन रोड पर नगर परिषद की खाली जगह पड़ी है। इस जगह पर सड़क की ओर नगर परिषद की ओर से करीब आधा दर्जन दुकानों का निर्माण किया गया है। इन दुकानों को किराये पर दिया गया है जिससे नगर परिषद को किराये के रूप में आमदनी होती है। लेकिन नगर परिषद की जमीन पर बने पुराने पशु अस्पताल की इमारत में खैरपुर पुलिस चौकी संचालित की जा रही है। पुलिस चौकी के कारण इस जगह पर दो दुकानों का निर्माण अधर में है। ऐसे में प्रतिमाह नगर परिषद की कमाई में पुलिस चौकी के कारण बाधा पैदा हो गई है।
मुझे जानकारी नहीं है, देखता हूं क्या मामला है
^खैरपुरपुलिस चौकी शिफ्ट करने संबंधी बाधाओं की जानकारी मुझे नहीं है। मेरे सामने अभी तक यह मामला नहीं अाया। मैं इस संबंध में जानकारी हासिल कर पता करता हूं कि आखिर समस्या क्या है। जल्द ही इस समस्या को सुलझा लिया जाएगा।\\\'\\\' सतेंद्रगुप्ता, एसपी, सिरसा
नगर परिषद ने पुलिस चौकी शिफ्ट कराने के लिए पुलिस विभाग को चौकी के लिए वर्तमान चौकी के ठीक पीछे नया भवन बनाकर दे दिया है। ताकि चौकी को यहां से स्थानांतरित किया जा सके। लेकिन इसके बावजूद भी चौकी को शिफ्ट नहीं किया जा रहा है।
नगर परिषद की ओर से पुलिस विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। पत्र में गुजारिश की गई है कि इस चौकी को यहां से शिफ्ट कर दिया जाए। ताकि इस भवन को ताेड़कर यहां नई दुकानों का निर्माण किया जा सके। लेकिन इस पत्र के बावजूद पुलिस विभाग की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
पुलिस चौकी अपने नए भवन में शिफ्ट नहीं होने के कारण नगरपरिषद की दुकानों का काम अधर में लटका हुआ।