शर्मा ने किया कंवरपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
सिरसा | कांग्रेसनेता होशियारी लाल शर्मा ने शनिवार को कंवरपुरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया। यहां पर 8-8 ओवर का मैच खेला गया। सेमीफाइनल मैच डिंग टीम के कप्तान अजय कुमार पनिहारी के बीच हुआ जिसमें पनिहारी की टीम ने काका की कप्तानी में मैच जीती। मैच के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि खेल हमारे अंदर सामुदायिकता की भावना पैदा करते हैं। इस मौके पर उनके साथसंगीत कुमार, श्रवण कुमार लाखवान, बलवंत कंवरपुरा, मनजीत कंवरपुरा, पूर्व सरपंच कृष्ण लाखवान, रामजीलाल, अनिल लाखवान, सोनू कटारिया, सोनू बस्सू, छबीलदास, हंसराज धानक, मनोज शर्मा उपस्थित थे।