रंगड़ीखेड़ा में लगाया चिकित्सा कैंप 270 मरीजों की स्वास्थ्य जांच
सिरसा | ब्लॉकसिरसा की ओर से गांव रंगड़ीखेड़ा में शनिवार को चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गांव के सरपंच चंद्रशेखर घोटिया गांव के पूर्व भंगीदास कश्मीर इंसां ने पहली पर्ची काटकर किया। वहीं सामूहिक अरदास भी की गई। इस शिविर में शाह सतनाम जी स्पेशल हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने 270 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर के आयोजन में शाह सतनाम जी गर्ल्ज कॉलेज का विशेष योगदान रहा।