डेयरी संचालक को डंडों से पीट कर किया घायल, 2 घंटे तक बनाया बंधक
गांवमोचीवाली निवासी डेयरी संचालक को गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सिरसा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। अस्पताल में उपचाराधीन नरेश कुमार पुत्र पूर्णचंद ने बताया कि उसके पास तीन डेयरियां हैं। जिनमें पिकअप के जरिए वह दूध लेकर जाता है। गुरुवार सुबह गांव पतली डाबर चिलिंग स्टेशन पर वह पिकअप लेकर दूध छोड़ने गया था। जहां से वापसी आते समय रास्ते में एक निजी स्कूल के पास उसे दो लोगों ने घेर लिया। गाड़ी रोककर उसके साथ डंडों से मारपीट करने लगे। गाड़ी में रखा दूध का रजिस्टर भी उक्त लोगों ने फाड़ दिया। वहीं उसकी गाड़ी में रखी इको मशीन (दूध की फैंट जांचने का यंत्र) भी निकाल लिया। इतना ही नहीं उसे पीट कर घायल करने के बाद करीब 2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। जिसके बाद वह जान बचाकर वहां से निकला।