- Hindi News
- थांग टा प्रतियोगिता में साक्षी रही विजेता
थांग-टा प्रतियोगिता में साक्षी रही विजेता
शहीदभगत सिंह खेल स्टेडियम में रविवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शाह सतनाम स्कूल के खिलाड़ी छाये रहे। लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता में शाह सतनाम स्कूल की टीम ने कंवरपुरा की टीम को 12 रनों से हराया।
लड़कों की हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शाह सतनाम स्कूल की टीम ने जीवन नगर की टीम को 4-1 से हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में महाराजा अग्रसेन स्कूल की टीम ने हरीपुरा की टीम को हराया। लड़कों की ताईक्वांडो प्रतियोगिता में 21 से 23 किलो ग्राम भार वर्ग में शाह सतनाम स्कूल के दिलजीत ने, 23 से 25 किलो ग्राम भार वर्ग में शाह सतनाम स्कूल के जगदेव ने, 25 से 29 किलो ग्राम भार वर्ग में शाह सतनाम स्कूल के प्रशांत ने, 32 से 35 किलो ग्राम भार वर्ग में शाह सतनाम स्कूल के विनर ने, 38 से 41 किलो ग्राम भार वर्ग में रंधावा के महीपाल ने और 41 से अधिक किलो ग्राम भार वर्ग में रंधावा के यश ने प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में 24 से 26 किलो ग्राम भार वर्ग में शाह सतनाम स्कूल की अमनदीप ने, 26 से 29 किलो ग्राम भार वर्ग में शाह सतनाम स्कूल की स्वाति ने, 29 से 32 किलो ग्राम भार वर्ग में शाह सतनाम स्कूल की सिमरनजीत ने तथा 22 से 24 किलो ग्राम भार वर्ग में मीरपुर की निर्मला ने प्रथम स्थान पर रही। थांग-टा प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में 28 से 32 किलो ग्राम भार वर्ग में राजेंद्र स्कूल के मनजीत ने, 40 से 44 किलो ग्राम भार वर्ग में राजेंद्रा स्कूल के आलोक ने 44 से 48 किलो ग्राम भार वर्ग में राजेंद्र स्कूल के ही गौरव प्रथम स्थान पर रहे।
लड़कियों के आयु वर्ग में 29 से 33 किलो ग्राम भार वर्ग में राजेंद्रा स्कूल की साक्षी ने, 33 से 37 किलो ग्राम भार वर्ग में राजेंद्रा स्कूल की संगम ने 37 से 41 किलो ग्राम भार वर्ग में मीरपुर की नंदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके पर एईओ हरबंस सिंह, केवल कंबोज, राजेंद्र कड़वासरा, चरणजीत सिंह, आदित्य कुमार, दयाराम, रविराज, विनोद भंभूर, बलविंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, राकेश कुमार, रमेश कुम्हारिया, राजेश कंबोज, कुलदीप मौजूद थे।
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में वुशू खेल में दमखम दिखाती खिलाड़ी।