जोधकां में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित
सिरसा | जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गांव जोधकां में एक कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट पवन बेरवाल पैरालीगल वॉलेंटियर नरेश ग्रोवर ने ग्रामीणों को मतदान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मत का बहुत महत्व होता है उन्होंने इस अवसर पर \\\'ना नशे से ना नोट से किस्मत बदलेगी वोट से, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो द्वारा ग्रामिणों को संबोधित किया।