पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैकेयी ने राजा दशरथ से मांगा राम को बनवास

कैकेयी ने राजा दशरथ से मांगा राम को बनवास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामलीलापार्क में जय श्रीराम नगर नाट्यशाला की ओर से मंचित की जा रही रामलीला के 5वें दिन राम-सीता विवाह, मंथरा द्वारा कैकेयी को उकसाना और कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से भरत का राज्याभिषेक राम के लिए बनवास का वचन मांगना आदि दृश्य दिखाए गए।

सबसे पहले देर शाम को शहर में राम बारात के रूप में शोभायात्रा निकाली गई। बारात में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। बारात पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए रामलीला पार्क में पहुंची। मंच पर राम की बारात का स्वागत किया गया एसडीएम सतीश कुमार सहित सभी लोगों ने फूलों की वर्षा की। इसके बाद मंच पर राम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-मांडवी शत्रुघ्न-श्रुत कीर्ति का विवाह हुआ।

अगले दृश्य में राजा दशरथ के दरबार में एक फरियादी आकर अपने मृत बच्चे को लेकर आता है और इंसाफ मांगता है। शिकारी वहां आकर बताता है कि उसका तीर गलती से बच्चे को लगा है इसमें उसका कोई कसूर नहीं है। राजा दशरथ इंसाफ करने लगता है तो आकाशवाणी होती है कि वह इंसाफ नहीं कर सकता क्योंकि वह तो खुद श्रवण उसके माता पिता की मौत का जिम्मेदार है। इसके बाद राजा दशरथ राम को राजा बनाने का फैसला लेते हैं ताकि फरियादी को इंसाफ मिल सके।

तभी राम कैकेयी महल में पहुंचते हैं राज्याभिषेक से पहले आशीर्वाद लेते हैं। रानी कैकेयी खुशियां मनाती है। तभी कैकेयी की दासी मंथरा वहां आकर कैकेयी को अपने बेटे भरत को राजा बनवाने के लिए उकसाती है। बाद में कैकेयी दशरथ को उसके द्वारा दिए गए दो वचनों की याद दिलाकर उनसे भरत के लिए राज्याभिषेक राम के लिए 14 वर्षों का बनवास मांग लेती है। मजबूरी में दशरथ को उसे दो वचन देने पड़ते हैं और बेहोश होकर वहीं गिर जाते हैं। इन दृश्यों में अंशुल ग्रोवर ने कैकेयी, शीलू ने मंथरा, जगसीर जग्गा ने भरत, पंकज मेहता ने शत्रुघ्र रवि मोहन ने दशरथ का किरदार निभाया। हंस राज खनगवाल, पिंटू मोंगा बलजिंद्र रीत ने विभिन्न किरदारों को मेकअप से सजाया।

सिरसा। श्री विष्णु क्लब की रामलीला में ताड़का युद्व का दृश्य।

डबवाली। जय श्री राम नगर नाट्यशाला के मंच पर राम-सीता के विवाह का दृश्य।