- Hindi News
- कांडा ने खुद के लिए, बेटे ने चाचा के लिए मांगे वोट
कांडा ने खुद के लिए, बेटे ने चाचा के लिए मांगे वोट
उधर रानियां में लोकहित स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन के संयोजक लेखराम कांडा ने रानियां के गांवों में जनसभा में ग्रामीणों से कही। कांडा ने कहा कि हलोपा हर युवा को रोजगार और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर प्रदेश में तीन विशेष टैक्स फ्री औद्योगिक जोन स्थापित कर प्रत्येक युवा को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। लखराम ने कहा कि हलोपा सरकार आने पर फिल्म सिटी स्पोर्ट्स सिटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रदेश में छात्र संघों के चुनाव करवाए जाएंगे और हर जिले में विश्वविद्यालयों की स्थापना होगी। इसके पश्चात लखराम कांडा ने गांव शमशाबाद पट्टी, केलनियां, रामनगरिया, सलारपुर, शहीदांवाली, नटार, मोडिया खेड़ा, चौबुर्जा, धिंगतानियां, शाहपुर बेगू, कंगनपुर बाजेकां में भी जनसंपर्क अभियान चलाया।
हाथ जोड़ अपने समर्थकों का अभिनंदन करते हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा।
ग्रामीणों के बीच गोपाल कांडा के पुत्र लेखराम कांडा।