- Hindi News
- अक्टूबर में 18 दिन ही स्कूल में पढ़ाई कर पाएंगे विद्यार्थी
अक्टूबर में 18 दिन ही स्कूल में पढ़ाई कर पाएंगे विद्यार्थी
राजकीयस्कूलों में अक्टूबर माह में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बहुत कम समय मिलेगा। इस माह में 18 दिन ही विद्यार्थी स्कूल पाएंगे। क्योंकि अवकाश होने के कारण 13 दिन स्कूल बंद ही रहेंगे। प्रदेश में 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव 19 अक्टूबर को मतगणना भी है। जिसमें शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। राजकीय निजी स्कूलां में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 3 अक्टूबर को दशहरा, 6 अक्टूबर को ईद उल जुहा, 8 अक्टूबर को मर्हिष वाल्मिकी जयंती, 23 अक्टूबर को दीवाली, 24 अक्टूबर को विश्वकर्मा दिवस पर अवकाश रहेगा। इसी के साथ इस माह में चार रविवार एक द्वितीय शनिवार पर अवकाश रहेगा। इस प्रकार कुल 13 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
चुनाव में भी लगी है ड्यूटी
प्रदेश में 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है। स्कूलों में चुनाव के लिए बूथ बनाये गए हैं। जिसको लेकर स्कूल में अवकाश रहेगा। इसी के साथ चुनावों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव ड्यूटी में एक दिन पहले ही बूथ पर शिक्षकों को पहुंचना जरूरी होगा। इसके बाद 19 अक्टूबर को चुनाव की मतगणना है। इसमें भी कई शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। वहीं विधानसभा चुनावों को लेकर रिहर्सल भी होगी।
यहां भी देनी होगी ड्यूटी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं बारहवीं कक्षा की उत्तरपुस्तिका जांचने का कार्य 1 अक्टूबर से शुरू होगा। उत्तरपुस्तिका जांचने के लिए राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में केंद्र बनाया गया है। उत्तरपुस्तिका जांचने के लिए राजकीय स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई हुई है। इससे भी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होगी।
पढ़ाई चौपट