पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दादा के लिए वोट की खातिर जनता से जोड़े हाथ

दादा के लिए वोट की खातिर जनता से जोड़े हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | शनिवारको कपास मंडी में जनसमूह को संबोधित करते हुए इनेलो प्रत्याशी मक्खन लाल सिंगला ने कहा कि ये चुनाव अकेले उनका नहीं है बल्कि ये चुनाव सिरसा की जनता का है। सिरसा के लोग पिछले दस साल से विकास के मामले में बुरी तरह पिछड़े हुए हैं और इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी के लिए किसी की सिफारिश लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इलाके के प्रत्येक खेत तक घग्गर नदी का पानी पहुंचाया जाएगा। इनेलो उम्मीदवार मक्खन लाल सिंगला के नामाकन पत्र भरने के लिए बाजारों में निकले जुलूस में लोगों से उनके पोते ने भी हाथ जोड़कर वोट मांगे।

मक्खन लाल सिंगला के नामाकन पत्र भरने के लिए बाजारों में निकले जलूस में लोगो का अभिवादन करता गविश सिंगला।