बास्केटबाल में यूटीडी टीम विजेता
कंवरपुरा की टीम ने एमएसजी स्कूल को हराया
सीडीएलयूमें शनिवार को दो दिवसीय इंटर कॉलेज बास्केटबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में यूटीडी (यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट ) टीम विजेता बनी। विजेता टीमों को इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेगी। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में यूटीडी की टीम ने राजकीय कॉलेज डबवाली को 43-41 से हराया। तीसरे स्थान के लिए राजकीय नेशनल कॉलेज की टीम ने एमएम कॉलेज फतेहाबाद को 37-25 से हराया। नेशनल कॉलेज ने राजकीय कॉलेज भट्टू को 30-6 से, यूटीडी ने एमएम कॉलेज फतेहाबाद को 25-19 से तथा राजकीय कॉलेज डबवाली ने नेशनल कॉलेज को 27-17 से हराया। महिला वर्ग में भी यूटीडी की टीम विजयी थी, शाह सतनाम कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर थी। अर्थ शास्त्र विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. अभय गोदारा ने विजेताओं को सम्मानित किया। मौके पर डॉ. रविंद्रपाल, डॉ. ईश्वर मलिक, डॉ. सविता ढांडा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. हितेंद्र कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. दिलबाग सिंह अन्य थे।
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में क्रिकेट में दमखम दिखाता खिलाड़ी।