दो ट्रकों में भरे 35 पशु मुक्त कराए
पुलिस ने बरामद किए छह अवैध पिस्तौल
सदरथाना पुलिस ने गश्त चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर बाजेकां के एरिया से दो ट्रकों में भरे 35 भैंसें कटड़े/कटडिय़ां बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों ट्रक कब्जे में लेकर इस संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध पशु अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रथम घटना में सदर थाना पुलिस ने गांव मीरपुर क्षेत्र से एक ट्रक सहित चार लोगों मुबारक पुत्र निजाम अली निवासी तौनली, मरगू पुत्र अब्दुल निवासी लुहारी खुर्द, आस मोहम्मद पुत्र भूरा निवासी लुहारी खुर्द शहजाद पुत्र यासीन निवासी शोरो, यूपी को काबू कर लिया।
दूसरे मामले में सदर थाना पुलिस ने गांव बाजेकां क्षेत्र में एक ट्रक को काबू कर कुलदीप पुत्र लेखराज निवासी सिकंदरपुर किशोरी पुत्र मीरचंद निवासी मलेरकोटला , जिला मुक्तसर, पंजाब को काबू कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त पशुओं को पंजाब के किलियांवाली क्षेत्र से लेकर आए थे और उन्हें उत्तर प्रदेश लेकर जाया जाना था।
सिरसा | एसपीमितेश जैन के नेतृत्व में जिला भर में अवैध असलाधारकों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने अवैध असलहे का जखीरा बरामद किया है। सीआईए पुलिस ने पांच अवैध पिस्तौल छह जिंदा कारतूस बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा के प्रभारी निरीक्षक जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान बूटा सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी महलकलां, पंजाब, रेशम सिंह पुत्र बुधराम निवासी तिलोकेवाला, परमजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी देसूमलकाना, जगरजंद सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी दादू रमन पुत्र दर्शन सिंह निवासी तलवंडी साबो पंजाब के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कालांवाली थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए गए हैं।