पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | गांवफतेहपुरिया नियमत खां के राजकीय स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी हुई। प्रतियोगिता नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में जय भारत युवा क्लब द्वारा राजभाषा हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब प्रधान अनिल ढिढारिया स्कूल प्राचार्य ताराचंद ने किया। प्रतियोगिता में दस टीमाें ने हिस्सा लिया, जिसमें विक्रम की टीम प्रथम, पूजा की टीम ने द्वितीय सरिता की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चाें ने गांव के लोगाें को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली। इस मौके संदीप वर्मा, राजबीर, विनोद, वीना, शिल्पा, शंकुतला भूप सिंह मौजूद थे।