जय श्री बालाजी भंडारा संघ की ने बैठक
सिरसा | जयश्री बालाजी भंडारा संघ की एक बैठक प्रधान राम कुमार ढिल्लों की अध्यक्षता में भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में हुई। इस बैठक में प्रधान ने बताया की जय श्री बालाजी भंडारा संघ द्वारा पिछले 13 सालों की तरह इस साल भी 14वां वार्षिक भंडारा दिनांक 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक गांव खोटिया, फतेहपुर से 13 किमी पहले सालासर धाम को जाने वाले यात्रियों के लिए अपने निश्चित स्थान पर लगाया जाएगा। प्रधान राम कुमार ढिल्लो ने सभी पैदल यात्री, साइकिल यात्री अन्य साधनों से जाने वाले यात्रियों से विनती की है कि सभी यात्री भण्डारे में ठहरकर बालाजी का प्रसाद ग्रहण कर अपनी यात्रा सफल करें।