- Hindi News
- ग्रामीण बैंक सिरसा का नए भवन में शुभारंभ
ग्रामीण बैंक सिरसा का नए भवन में शुभारंभ
सिरसा | बरनालारोड नजदीक वेलकम पैलेस में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा के नए भवन शुभारंभ किया गया। इसमें दलबीर सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक फतेहाबाद बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। अध्यक्षता संजीव शर्मा डीडीएम नाबार्ड ने की। इसमें करीब 300 ग्राहक आए। दलबीर सिंह ने कहा कि बैंक की ओर से दी जाने वाली विभिन्न ऋण सुविधाएं जैसे डेयरी रूरल गोदाम, सीसी लिमिट किसान कार्ड, व्यापारी कार्ड स्वयं सहायता समूह पर पूर्ण जानकारी दी। संजीव शर्मा ने किसान क्लब नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। शाखा प्रबंधक अजायब सिंह ने सभी का आभार जताया। मौके पर मनीष बघेल, सरिता जैन, वंदना, जेके बिरथल, अनिल जैन, रोहताश शर्मा, सचिन बोरा, लाभराम अन्य थे।