पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुश्ती में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कुश्ती में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
100 मीटर दौड़ में अनीता रही प्रथम

कबड्डी प्रतियोगिता में रोहिडावाली टीम रही प्रथम

गांवनुहियांवाली स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम दिन लड़कियों के आयु वर्ग में मुकाबले हुए। कबड्डी प्रतियोगिता में रोहिडावाला की टीम प्रथम, नुहियांवाली द्वितीय तिलोकेवाला तृतीय, फुटबॉल में नुहियांवाली प्रथम, मलिकपुरा द्वितीय देसू मलकाना तृतीय, बास्केट बॉल में नुहियांवाली प्रथम, तिलोकेवाला द्वितीय मलिकपुरा तृतीय, वॉलीबाल में नुहियांवाली प्रथम, देसू मलकाना द्वितीय गदराना तृतीय, शॉटपुट में नुहियांवाली की रचना प्रथम बिमला द्वितीय एवं तिलोकेवाला की अमनदीप तृतीय, लंबी कूद में नुहियांवाली की राजबाला प्रथम, तिलोकेवाला की लवप्रीत द्वितीय नुहियांवाली की पुष्पा तृतीय, डिस्कस थ्रो में नुहियांवाली की मोनिका प्रथम, रचना द्वितीय बिमला तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में नुहियांवाली की राजबाला प्रथम, तिलोकेवाला की सर्वजीत द्वितीय मलिकपुरा की कोमल तृतीय, 400 मीटर दौड़ में नुहियांवाली की निकिता प्रथम, पुष्पा द्वितीय नीलम तृतीय, 800 मीटर दौड़ में नुहियांवाली की नीतू प्रथम, ऊषा द्वितीय रोहिडावाला की कविता तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में नुहियांवाली की पूनम प्रथम, कांता द्वितीय पूजा तृतीय रही।

सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में भाग लेतीं प्रतिभागी।