- Hindi News
- डाॅ. आंबेडकर आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए मांगे आवेदन
डाॅ. आंबेडकर आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए मांगे आवेदन
डीसीनिखिल गजराज ने बताया कि डाॅ. बीआर आंबेडकर आवास योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति एवं विमुक्त जाति के परिवारों को मकान बनाने के लिए कल्याण विभाग द्वारा 50 हजार रुपये मकान की मरम्मत के लिए 10 हजार रुपए की राशि का अनुदान दिया जाता है। जिसके लिए जिला कल्याण विभाग द्वारा अनुदान प्राप्त करने वाले पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों के पास रहने के लिए अपना मकान नहीं है या कच्चा है, वे संबंधित जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में मकान बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता के पास शहरी क्षेत्र में कम से 35 वर्ग गज और ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम 50 वर्ग गज का प्लाट हो ओर स्वयं की कृषि योग्य भूमि हो, आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ राशन कार्ड की प्रति, बीपीएल क्रम संख्या, प्लाट का सबूत (रजिस्ट्री/लाल डोरे की), पटवारी से कृषि भूमि की रिपोर्ट, आधार कार्ड की प्रति के साथ सम्बन्धित दस्तावेज लगाने होंगे।