पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेरे में स्वास्थ्य जांच शिविर 13 से

डेरे में स्वास्थ्य जांच शिविर 13 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहसतनाम ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के तत्वाधान में डेरा सच्चा सौदा में 13 दिसंबर से तीन दिवसीय शाह सतनाम सिंह महाराज को समर्पित आई हैल्थ स्क्रीनिंग एवं ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के लिए मरीजों का पंजीकरण 12 दिसंबर से शाह सतनाम धाम में शुरू हो जाएगी। कैंप का शुभारंभ संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां करेंगे।

कैंप में आंखों के पुतली रोग, लैंस डालना, भैंगापन, काला मोतिया ऑपरेशन, सफेद मोतिया ,नासूर, बच्चों के आंख ऑपरेशन, शुगर ब्लड प्रेशर में खराब हुई रोशनी, आंख के ट्यूमर, आंख के साधारण अति विशेष रोगों की जांच उपचार ऑपरेशन किए जाएंगे। कैंप में आने वाले मरीजों को ओपीडी, दवाई ,ऑपरेशन, ट्रांसपोर्ट से लेकर रहने- खाने की सभी सुविधाएं पूर्णतया नि:शुल्क मुहैया कराई जाएंगी। कैंप में आने वाले मरीज अपनी पुरानी पर्चियां साथ लेकर आएं यदि मरीज किसी बीमारी से लंबे समय से पीडि़त हैं तो वे भी अपना पूरा रिकॉर्ड साथ लेकर आएं तथा अपने शरीर की निजी सफाई का भी पूरा ध्यान रखें।