पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस कार्यकर्ता निकाय चुनावों को लेकर हो सक्रिय : केडिया

कांग्रेस कार्यकर्ता निकाय चुनावों को लेकर हो सक्रिय : केडिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाकांग्रेस के पूर्व प्रांतीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नवीन केडिया ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता भविष्य में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर सक्रिय हो जाए और मतदाताओं से संपर्क बनाना शुरू कर दें। केडिया मंगलवार को बेगू रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाता भाजपा को सत्ता सौंपकर स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसके लिए अब हमें संगठित होकर आगामी निकाय चुनावों के लिए तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर एक प्रस्ताव भी पारित करके कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर से मांग की गई कि निकाय चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़े जाए। मौकेे पर राम कुमार निरंकारी, सुभाष मेहरा, वेद प्रकाश भाट, गोल्डी सहगल, संगीत कुमार, सन्नी सहगल, बलबीर जांगड़ा, नरेश बजाज, राजू मकानी, धर्मवीर मोंगा मौजूद थे।