पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए दिया ज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानिया | क्षेत्रमें ध्वनि प्रदूषण दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में कई सरकारी गैर सरकारी वाहन भी ध्वनि प्रदूषण एक्ट को धता बता रहे हैं। बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जाने के कारण इसका खतरा और भी बढ़ता जा रहा है। शहर के जरनैल चंदी, अमित बठला, सन्नी कालड़ा, संजय सैनी, डाॅ. बसंत, अमित मिढ़ा सहित अन्य जागरूक लोगों ने जिला उपायुक्त डॉ. निखिल गजराज को पत्र भेजकर प्रेशर हॉर्न पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुराना बस स्टैंड, मेन बाजार, सिरसा मार्ग पर अधिक भीड़ होने के कारण प्रेशर हॉर्न का प्रयोग किया जाता है, इससे लोगों को परेशानी तो होती ही है साथ में ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है।