पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद की किल्लत ब्लैक से परेशान किसान डीसी से मिले

खाद की किल्लत ब्लैक से परेशान किसान डीसी से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभरमें खाद की किल्लत एवं ब्लैक बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक दर्जन किसानों ने लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। हरियाणा किसान मंच के बैनर तले प्रदर्शन करने के बाद किसानों ने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच करते हुए, शीघ्र खाद की पूर्ति पूरी करने का आह्वान किया। डीसी ने कृषि विभाग के डीडीए को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। हरियाणा किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह गिलाखेडा, संदीप, वीरेंद्र सिंह, धर्मपाल, तरसेम, मक्खन सिंह, सतनाम सिंह, गुरबख्श सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें यूरिया खाद प्राप्त करने में परेशानी रही है। जिसका सीधा प्रभाव उनकी गेहूं की फसल की बिजाई पर हो रहा है। खाद के लिए उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। डीसी से गुहार लगाते हुए उन्होंने कहा कि अापसे उम्मीद हैं कि आप इस मामले में शीघ्र जांच करवाकर खाद की आपूर्ति पूरी करवाएंगे ताकि किसान समय पर गेहूं की बिजाई कर सके। समय पर बिजाई होगी तभी अच्छा उत्पादन मिल सकेगा अन्यथा उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। एक ओर यहां धान की सफल के दाम में गिरावट से उन्हें घाटा हुआ है वहीं गेहूं की बिजाई में देरी से उत्पादन कम होगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांग को शीघ्र पूरा किया जाए अन्यथा वे लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मुख्यालय गए थे

^जिले में पिछले कुछ दिनों में थोड़ी खाद की किल्लत आई थी। जिसके चलते उनके सामने मामला भी आया था। इसके लिए वह विशेष रूप से चंडीगढ़ मुख्यालय जाकर आए हैं। अगले तीन से चार दिनों में करीब 60000 कटा खाद पहुंच जाएगी, जिसके आने के बाद कोई कमी नहीं रहेगी।\\\'\\\' वजीरसिंह, डीडीएसिरसा

लघुसचिवालय में किसानों की समस्या को लेकर डीसी से मिलने जाते हुए आप के सदस्य राज्य कार्यकारणी प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा अन्य।