पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस उपभोक्ताओं को आधार कार्ड देना जरूरी

गैस उपभोक्ताओं को आधार कार्ड देना जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा| भारतसरकार के निर्देशानुसार सरकारी गैस कंपनियां जनवरी 2015 से गैस उपभोक्ताओं के लिए डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर योजना (डीबीटी) लागू कर रही है। डीसी निखिल गजराज ने सभी गैस एजेंसी मालिकों के साथ इसी को लेकर विचार-विमर्श किया। इस योजना अनुसार गैस एजेंसियों के उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नॉन सब्सिडी रेट पर मिलेंगे। सब्सिडी का पैसा उपभोक्ताओं के खाते में जमा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2014 तक सभी उपभोक्ता अपने बैंक खाते खुलवाकर आधार कार्ड बनवाकर संबंधित गैस एजेंसी में फोटो प्रति जमा करवाएं।