- Hindi News
- विद्यार्थियों ने किया एयर फोर्स स्टेशन का भ्रमण
विद्यार्थियों ने किया एयर फोर्स स्टेशन का भ्रमण
सिरसा | नेशनलस्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) प्रोजेक्ट के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सिरसा में आईटी एवं सिक्योरिटी विषय के दसवीं के बच्चों ने भारतीय वायु सेना स्थल सिरसा का भ्रमण किया। भारतीय वायु सेना के शिक्षा विभाग के अधिकारी एसके शुक्ला सुरक्षा विभाग के अधिकारी संदीप कुमार ने बच्चों को वायु सेना के विभिन्न विभागों के टेक्निकल फ्लाइट, एटीसी, मौसम विभाग एवं मिसाइल विभाग का भ्रमण करवाते हुए इन विभागों की जानकारी दी। बच्चों ने भारत के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान सुखोई (एसयू 30) के बारे में जानकारी ली।
सिरसा। राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल के छात्र एयरफोर्स केंद्र का भ्रमण करने के बाद प्राचार्य विवेक जैन स्टाफ सदस्यों के साथ।